संतकबीरनगर। भारतीय स्टेट बैंक शाखा इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में आयोजित ऋण वितरण शिविर में 51 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1.5 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत पत्र सौंपा गया । भारतीय स्टेट बैंक शाखा में आयोजित शिविर में जीशान रिजवी उपायुक्त स्वतः रोजगार संतकबीरनगर एवं प्रशून्य कुमार सहायक महाप्रबंधक (एल.एच.ओ.) लखनऊ द्वारा स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृत पत्र देकर स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन में सहायक होगा। ऋण स्वीकृत पत्र में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा इंडस्ट्रियल एरिया की 15 स्वंय सहायता समूह, धनघटा-7,भदाह चौराहा-17, अगया-6, जीवधरा-2, नन्दौर-1, बघौली-2, विकास भवन की-1 शाखा मे सी.सी.एल. स्वीकृत किया गया। ऋण स्वकृति पत्र के समय समस्त 51 स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा प्रतिभाग किया गया। ऋण वितरण के समय रूप सहायक अनुरागी सी.एम.सेल गोरखपुर, प्रवीण कुमार के मुख्य प्रबंधक आर.ए.सी.सी. खलीलाबाद आलोक कुमार आर.ए.सी.सी. मनोज कुमार शाखा प्रबंधक आर.ए.सी.सी. खलीलाबाद के सहयोग से ऋण वितरण स्वीकृत पत्र का कार्य संपन्न किया गया। इस कार्य में आलोक कुमार यादव क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक गोरखपुर, विनोद मणि त्रिपाठी खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद, एवं सेमरियावां, रामानंद वर्मा खंड विकास अधिकारी बेलहरकला, अशोक कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार,नीतू शुक्ला सहायक विकास अधिकारी, पी.के.सिंह, सौरव गुप्ता, उपेंद्र कुमार, निष्कर्ष मिश्रा, महेश कुमार, प्रीतम, सन्नी कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक के सहयोग से यह कार्य किया गया। भारतीय स्टेट बैंक भदाह चौराहा द्वारा 17 स्वयं सहायता समूहो के ऋण स्वीकृत में पूरन सिंह नेयाल शाखा प्रबंधक द्वारा विशेष योगदान रहा। जीशान रिजवी उपायुक्त स्वतःरोजगार एवं मनोज कुमार मल्ल जिला मिशन प्रबंधक द्वारा ऋण स्वीकृत के उपरांत किए जाने वाले कार्यों एवं समय से ऋण की वापसी कराने संबंधित जानकारी प्रदान की गयी।
स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया

More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त ग्रेडिंग/रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।