रिपोर्टर-दुर्गेश मिश्र
संतकबीरनगर : धनघटा तहसील क्षेत्र हैंसर के ब्लाक पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कालिंदी चौहान की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए चुनाव के बाद पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जहां चर्चा हुई। वहीं पूर्व के प्रमुख की समिति को भंग कर नई समिति बनाने पर भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जोर दिया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने यह भी कहा कि जो पूर्व में सप्लाई के लिए वेंडर थे उसे निरस्त कर नए वेंडर के लिए टेंडर निकाला जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के इस प्रस्ताव पर सदन मैं बैठे अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख द्वारा विचार हैंसर ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रही नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कालिंदी चौहान ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हक व सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि ब्लॉक में जो गुंडाराज पूर्व में था उसे हटाकर सभी को बराबर की हिस्सेदारी दी जाएगी और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एक साथ मिलकर काम करेंगे। कालिंदी चौहान ने कहा कि आप सभी लोग किसी के बहकावें में न आएं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर आएं उनके समस्या का समाधान होगा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में किंग मेकर की भूमिका निभा रहे भाजपा के नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ यह ब्लॉक परिवार हमेशा खड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अगर बड़े भाई हैं तो क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके छोटे भाई हैं।

दोनों एक साथ मिलकर काम करें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके जोखई सिंह ने कहा कि ब्लॉक में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग मिलजुल कर काम करें जिससे क्षेत्र की जनता ने जिस कार्य के लिए उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है वह सफल हो सके ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत पहली बैठक में पूर्व कार्यवाही पर विचार के अलावा पीएम आवास पर विचार किया गया। इसके अलावा कृषि योजनाओं, स्वास्थ संबंधित योजनाओं, मनरेगा, पेयजल के अलावा अन्य योजनाएं जो प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा बैठक में खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह, एडीओ पंचायत गजानंन पाल, एडीओ आईएसबी अशोक कुमार, अनुभव शुक्ल, संजय सिंह, रणविजय सिंह, राणा सिंह, निलेश सिंह, सर्वेश पांडेय, संतोष, बबलू सिंह, लालमती, चन्द्रिका प्रसाद,हरिराम यादव, राम ललित यादव एवं राम भजन एवं सूरज,रामनेवास यादव, आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश