साफ संदेश, संतकबीरनगर।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर और राष्ट्र की 75 साल की अथक सेवा के सम्मान स्वरुप पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य पुलिस के लिए नये प्रतीक चिन्ह का विमोचन एवं अंगीकरण किया गया है ।
जिसके क्रम में दिनांक 15.11.2022 को पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय की समस्त शाखाओं में नियुक्त अधिकारियों / कर्मचारियों के वर्दियों पर नये प्रतीक चिन्ह को लगाया गया । उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी रैंक सम्मान स्वरुप इस प्रतीक चिन्ह को वर्दी पर धारण करेंगे । यह प्रतीक चिन्ह वर्दी के दाहिने हिस्से में नेम प्लेट के ऊपर पहना जायेगा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश