रिपोर्ट-बी.डी. पाठक
संतकबीरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र, बगही, संत कबीर नगर जो आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतर्गत संचालित है । कृषि विज्ञान केंद्र, बगही, संत कबीर नगर द्वारा जल शक्ति अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने किसानो का स्वागत करते हुए केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया । डॉक्टर सिंह ने बताया की जल शक्ति मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानो में जल की अनावश्यक खपत पर जागरूक कर जल के संचयन पर विस्तरत जानकारी दी । कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र के वैज्ञानिक पशुपालन डॉक्टर संदीप सिंह कश्यप ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षा के जल का संचयन कर उसे अतिरिक्त रूप से सिंचाई के जल के रूप में प्रयोग करने से जहां एक तरफ़ वर्षा जल का उपयोग किया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ़ संचयित जल में मत्स्य पालन कर आय सृजित किया जा सकता है। केंद्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर राघवेंद्र विक्रम सिंह ने समसामयिक खेती बाड़ी से सम्बंधित सारसो ,गेंहु,चना,मटर और मसूर आदि की वैज्ञानिक खेती विषय पर विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर केंद्र के कृषि अभियंत्रणकी वैज्ञानिक डॉक्टर देवेश कुमार ने बताया की देश की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी भारत में प्रमुख जल संकट का सामना कर रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि यदि हम इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो 40% से अधिक भारतीयों को 2030 तक पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं होगी। यह 2050 तक अधिक खतरनाक होगा। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6% की हानि होगी। अब तक हमने 61% प्रतिशत भूजल का उपयोग किया है। हर दिन लगभग 500 लोग पीने के पानी की कमी के कारण मर जाते हैं इस योजना के अंतर्गत किसानों को जल संरक्षण के लिए शिक्षित भी किया जाएगा उन्हें बिना जल बर्बाद किये होने वाली आधुनिक सिंचाई तकनीक से भी अवगत करवाया जाएगा. पूरी तरह जलाशयों पर निर्भर रहने के स्थान पर उन्हें वर्ष भर के लिए जल का संरक्षण करना और उसका सिंचाई में अधिकाधिक उपयोग करने की तकनीक भी सिखाई जायेगी। वैज्ञानिक कृषि वानिकी डॉक्टर तरुन कुमार और डॉक्टर रत्नाकर पांडे ने जल संचयन से सम्बंधित अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ सतीश चकर्वेर्ती और प्रगतिशील किसान श्री श्याम करन सिंह एवं लाल जी चौधरी सहित कुल 30 से भी ज़्यादा किसानो ने प्रतिभाग किया।



More Stories
नए साल पर खिलाड़ियों को स्टेडियम में नई सौगात
युवाओं को नशे से दूर रहने की है जरुरत-अपर जिला जज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सेमरियावां विकास खंड के सेमरियावां ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल के अध्यक्ष रिज़वान मुनीर को प्रदेश में मंगल दल श्रेणी का प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित।