रिपोर्ट-गणेश रस्तोगी
कर्नलगंज गोंडा।भारत टावर पर पुलिस व प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई। मगर टीम पुलिस के हाथ खाली रहे। निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सरगर्मी तेज हो गई है। निकाय चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को भारत टावर पर फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने कि सूचना अधिकारियों को मिली। जिस पर तहसीलदार नृसिंह नरायन वर्मा व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और भारत टावर के तीसरी मंजिल पर एक कमरे में छापेमारी किया। कमरे में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कंप्यूटर लैपटॉप के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा था। तहसीलदार ने बताया कि छापेमारी में कोई अवैध सामग्री नही मिली। वहां केवल मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरा जा रहा था। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि टीम द्वारा छापेमारी की गई है मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।