Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम द्वारा मण्डीयार्ड स्थित धान क्रय केन्द्र प्रथम एवं द्वितीय का किया गया औचक निरीक्षण

Spread the love



संत कबीर नगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह के साथ जनपद में स्थित मण्डीयार्ड खलीलाबाद के क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव सेवाराम वर्मा को निर्देशित किया कि मण्डी परिसर की तत्काल साफ-सफाई करायें एवं कृषकों की सुख-सुविधा की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्र पर एक सप्ताह में एनालिसिस किट, म्वाइस्चर मीटर एवं डस्टर की व्यवस्था करा लिया जाए। निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र खुले पाये गये एवं मण्डीयार्ड केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन उपस्थित मिलें। जिलाधिकारी केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन को निर्देशित किया कि केन्द्र पर जो भी कृषक धान क्रय हेतु आते है और अपना धान सुखाकर लाते है उसकी तौल तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के दूसरे केन्द्र मण्डीयार्ड द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी मनोज कुमार गिरि उपस्थित पाये गये।तत्तपश्चात जिलाधिकारी अतिरिक्त पी0सी0एफ0 के धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0 बूधाकला का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी चक्रधर पाठक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय कृषक राजेश कुमार उपस्थित पाये गये। केन्द्र प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि कृषक का नम्बर लगा दिया गया है जैसे ही कृषक अपना धान लेकर आते हैं उनके धान की तौल तत्काल कर ली जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर सूचित करें कि सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुले रहेंगे। जो भी कृषक धान विक्रय हेतु केन्द्रों पर आते हैं उनकी तौल नियमानुसार करायें, साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाये, अन्यथा कृषकों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रू० प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रू0 प्रति कु० निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 98000.00 मी0टन निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में जनपद में कुल 54 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 15, पी0सी0एफ0 के 38 एवं भा०खा०नि० के 01 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है। जनपद में कुल 8184 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon