खेसरहा । सिद्धार्थनगर ग्राम पंचायत विशुनपुरवा में शारदीय नवरात्रि की धूम शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मची हुई है।दुर्गा पूजा महोत्सव जनपद में हर्षोल्लास के वातावरण के साथ मनाया जा रहा है।देवी गीत,भजनों व जागरण के आयोजन से मन्दिर गुंजायमान है।माता के भक्त भोर से ही देवी दर्शन के लिए निकल पड़ते है जो देर रात्रि तक चलता रहता है।इसी क्रम में नवरात्रि के आठवें दिन श्री नव दुर्गा पूजा समिति विशुनपुरा में महागौरी के पूजन के साथ महाआरती का विशेष आयोजन किया गया।छोटी-छोटी कन्याएं अपनी थाल सजाकर माता की उतार रही थी।वहीं महिलाओं की भीड़ भी इस पंडाल में सबसे ज्यादा देखी गयी।महाआरती को यादगार बनाने के लिए जो देवी माँ की अस्तुति व भजनों से समा बांध रखे।पूरा पंडाल जगमगाती लाइट्स व बैलून के डेकोरेशन से सजाया गया था।समिति के महामंत्री सुनील चतुवेर्दी ने बताया कि आज दशहरे के दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला महामंत्री दिलीप चतुवेर्दी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शारदीय नवरात्रि का हवन और वैदिक मंत्रौ से हुई पूर्णाहुति



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।