संतकबीरनगर।जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा थाना धनघटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को अद्यावधिक करने व उचित रख-रखाव आदि के संबंध में निर्देशित किया गया । महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई, महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये । फरियादियों से मर्यादित व्यवहार व शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति