“निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई-सीडीओ अतुल मिश्रा”
संत कबीर नगर। मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र द्वारा विकास खंड सांथा का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत समेत आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए । इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बिना बताए ब्लॉक मुख्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि एन आर यल एम जैसी योजनाओं को संचालित करने वाले लोग भी पिछले 10 सितंबर से ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद नहीं पाए जा रहे हैं। जबकि शासन का सारा फोकस इसी योजना के तहत अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति को शासन के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है । लेकिन ऐसे लोग जो अपने कार्यों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी जांच उपरांत ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी हो सकती है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश