संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा ज्ञानवापी मामले में न्यायालय के आने वाले निर्णय के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बखिरा में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस के साथ संवाद स्थापित कर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हेतु अपील की गयी । पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी में मेंहदावल राजीव कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी लाइन्स दीपांशी राठौर, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा अनिल कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसपी द्वारा कस्बा बखिरा में किया गया पैदल गश्त



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।