संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अग्नि शमन अधिकारी अशोक यादव मय टीम द्वारा आज दिनांक 07.09.2022 को जनपद के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों व रिटेल शाप पर जाकर वहां पर कार्यरत स्टाफ व उपस्थित आमजन को अग्नि सुरक्षा, आग की प्रवृति और आग से बचाव के तरीकों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी । इस दौरान फायर ऑडिट कर इवैकुएशन ड्रिल एवं मॉक ड्रिल कराया गया । उपस्थित लोगों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चलाने हेतु प्रशिक्षण देते हुए अग्नि से सुरक्षा के सम्बंध में जागरूक किया गया, जिससे कि कोई आकस्मिक अग्नि दुर्घटना होने पर प्रभावी कार्रवाही करते हुए क्षति होने से रोका जा सके ।
फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान व रिटेल शाप पर अग्निशमन उपकरणों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देकर लोगों को किया गया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश