संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन) के तहत आज दिनांक 07.09.2022 को जनपद के थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों आदि स्थानों पर पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में जागरूक किया गया, जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181,112 आदि बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया ।
मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत छात्राओं / महिलाओं को उनके सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश