*जनपद-संतकबीरनगर । आज दिनांक 31.08.2022 को जनपद संतकबीरनगर में तैनात उ0नि0 विनोद कुमार गुप्ता व उ0नि0 हरिश्चन्द्र मिश्र अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन दीपांशी राठौर द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र, माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रभारी डायल-112 मंजू सिंह, उ0नि0 सशस्त्र पुलिस अजय कुमार सिंह, एसआई एमटी श्री चन्द्रभूषण साहनी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त 02 पुलिसकर्मियों की दी गई भावभीनी विदाई



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी