साफ संदेश(बी.डी. पाठक)संतकबीरनगर।जनपद के विकासखंड नाथनगर के ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर निवासी महिला शीला देवी ने सीडीओ व मुख्यमंत्री को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया है, कि वह गरीब महिला है जिसको सरकार द्वारा जमीन तो उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन आवास नहीं मिला है। आवास ना मिलने के कारण उस जमीन पर पन्नी तानकर रहने को मजबूर है।

इस समय बरसात के मौसम में पन्नी फट जाने के कारण उसमें रखे सभी सामान खराब हो जा रहे हैं। ऐसे कई जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना का लाभ न मिल पाने से बहुत से लोग झोपड़ी में ही गुजर बसर करने को मजबूर हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश