संत कबीर नगर । आज दिनांक 29.08.2022 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक 10 वर्षीय बच्ची घूम रही थी जिसको कुछ लड़कियों ने देखा जो पैशन स्टडी पॉइंट में कोचिंग कर रही थी पैशन स्टडी पॉइंट के टीचर संदीप शर्मा ने प्रभारी चौकी मगहर विजय कुमार दुबे को लड़की के बारे में जानकारी दी जिसके बाद बच्ची को शांत करा कर चाय नाश्ता कराते हुए प्रेम पूर्वक जानकारी प्राप्त की गई तो उसने अपने पिता का नाम अमरजीत प्रसाद निवासी कीठीउरी थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर बताया जिसके बाद आवश्यक जानकारी प्राप्त कर श्री अमरजीत प्रसाद का मोबाइल नंबर जानकारी की गई। परिजनों को जरिए फोन सूचित कर चौकी पर बुलाया गया । पुछताछ में अमरजीत ने बताया कि वह किठीउरी थाना हरपुर बुदहट के रहने वाले हैं किराया का मकान लेकर खलीलाबाद कस्बे में रहते हैं आज उनकी पत्नी ससुराल कन्हौली में थी जिसको लेने वह कन्हौली चले गए थे तब तक पुत्री प्रीति घर से निकलकर भटकते हुए मगहर चली गई थी मौके पर आए लड़की के पिता अमरजीत एवं माता सविता को बच्ची को सुपुर्द किया गया परिजनों ने पुलिस को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस के इस कार्य की सराहना की है ।
मगहर कस्बे में भटकती मिली बच्ची (10 वर्षीय बच्ची ) को मगहर पुलिस चौकी ने प्रयास कर किया परिजनों को सुपुर्द



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश