संत कबीर नगर । संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, परिवारवाद, वंशवाद और भ्रस्टाचार को लेकर जोरदार हल्ला बोल और तिरंगा पदयात्रा के साथ प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्यासी व् जिला संगठन निर्माण प्रभारी सुबोध यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व् जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने किया।यह तिरंगा पदयात्रा की शुरुवात शुगर मिल चौराहे से लेकर बैंक चौराहा, गोला बाज़ार, मुखलिसपुर तिराहा होते हुए मेंहदावल बायपास पर खत्म हुई।वहां पर कार्यकर्ताओं ने डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र व योगी सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।इस पदयात्रा में मेरा रंग दे बसंती चोला और महंगाई डायन खाय जात है के गानों से ओत-प्रोत देशभक्ति के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।पदयात्रा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सुधि नही लेने वाली है, बेरोजगारी चरम पर है, युवा परेशान हैं, दिन प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, शिक्षा व् स्वास्थ्य का बुरा हाल है। अतः हम सरकार से निवेदन करते हैं कि इन सब प्रमुख समस्याओं पर अपना ध्यान आकृष्ट करें। वही जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ अमीरों का बोलबाला है, भ्रस्टाचार का बुरा हाल है, जनता की सुधि लेने वाला कोई नही है।जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की पूरा देश बेरोजगारी, महंगाई और भ्रस्टाचार के आकण्ठ में डूबा हुआ है। इस भ्रस्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।प्रदेश सचिव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आज गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोष की जरूरत है। इसीलिए अब जनता को आम आदमी की सरकार लाने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा, तभी महंगाई, बेरोजगारी व् भ्रस्टाचार से निजाद मिल सकता है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध चंद्र यादव, सुधीर कुमार सिंह, रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, संतोष तिवारी, राम निवास मौर्य, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, डॉ० जी०के० सागर, ब्रह्मदेव सिंह, डॉ० बृजेश निषाद, अम्बिका राय, सत्यम यादव, दिनेश मौर्य, अनुराग जायसवाल, राज यादव, अमपाल पांडेय, छात्र नेता शैलेन्द्र यादव, कन्हैया लाल यादव,बजुनैद अहमद, सुनील यादव, अजय नारायण मिश्र, दुर्विजय यादव, राजवंत यादव, बैजनाथ यादव, लालचंद यादव, गिरजेश यादव, राम गोपाल तिवारी,समसुदजोहा अंसारी, विजय मौर्य, कमर अहमद, श्री लाल यादव, के०सी० यादव, राम नारायण सिंह, ज्ञानचंद यादव, पीर अली, लल्लन यादव, पंकज शर्मा इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी, परिवारवाद , भ्रस्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी ने निकाली जोरदार पदयात्रा, किया प्रदर्शन

More Stories
डीएम की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
विधायक मेहदावल, विधायक धनघटा व डीएम की उपस्थिति में “स्वच्छता ही सेवा-2025” कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में बैठक हुई आयोजित।