सिद्धार्थ नगर – संजय पाण्डेय
शोहरतगढ़ । शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतारी निवासी एक वृद्ध महिला जिसका नाम कमला पत्नी गिरिजेश तिवारी उम्र 55 वर्ष 25/8/2022 को घर से गायब हो गई थी आज सुबह करीब 7:00 बजे 28/8/2022 को शोहरतगढ़ थाना पर सूचना मिली की एक वृद्ध महिला तहसील बाउंड्री के पास बारिश में भीग रही है। सूचना पर थाने से आरक्षी अशोक पासवान महिला आरक्षी शिखा सिंह तथा महिला आरक्षी प्रिया शुक्ला मौके पर पहुंचकर महिला आरक्षी द्वारा वृद्ध महिला को स्नान कराकर उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। इसी बात को लेकर आम जनमानस में शोहरतगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास एवं भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी