रिपोर्ट-बी.डी. पाठक
शिकायत कर्ता डीपीआरओ से की शिकायत
संतकबीरनगर।सरकार की सख्ती के बाद भी गांव के जिम्मेदार मुखिया व अधिकारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। बेखौफ प्रधान व सचिव मजदूरों से काम कराने के लिए जारी मस्टररोल पर जेसीबी से काम करा रहे हैं। तालाब की खोदाई में लगा जेसीबी मजदूरों का हक छीन रहा है।
विकासखंड हैंसर के ग्राम पंचायत नावन खुर्द में अमृत सरोवर तालाब की खोदाई के लिए मनरेगा से काम होना था। इसके लिए ब्लॉक से मस्टर रोल भी जारी कराया गया। लेकिन मजदूरों के स्थान पर जेसीबी से खोदाई का काम कराया जा रहा है। प्रधान व सचिव की मिलीभगत से किए जा रहे खेल की गांव के ही मो० आमिर ने शिकायत की है। उन्होंने डीपीआरओ को भी शिकायती पत्र दिया और बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है जो काम मजदूरों का वह काम मशीन कर रही है और अधिकारी संज्ञान में नहीं ले रहे हैं जिसका वीडियो मेरे पास उपलब्ध है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश