Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

जीआईसी ऑडिटोरियम में बच्चों द्वारा भारत के नक्शे का प्रस्तुतीकरण किया गया

Spread the love

हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने निकाली तिरंगा रैली
जीआईसी आॅडिटोरियम में छात्र/छात्राओं द्वारा भारत के नक्शे का प्रस्तुतीकरण

      बाराबंकी 

ब्यूरो रिपोर्ट- डॉ संजय तिवारी

साफ संदेश- बाराबंकी
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह के निर्देशन में चल रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत गुरुवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट बाराबंकी से निकाली गई…
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चंद्रशर्मा ने उपस्थित लोगों में जोश भरते हुए हर घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया और कहा कि जनपद बाराबंकी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर झंडा जरुर फहराते हुए आजादी का जश्न मनाये।
रैली को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा रैली जी जी आई सी ऑडिटोरियम तक गई.. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु तिरंगा यात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय भावना के प्रति जागरूक करना है तथा तिरंगे का सम्मान करते हुए हमे तिरंगा झंडा को ऊंचा उठाए रखना है। रैली में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा का गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया..
जिससे पूरी रैली एवं वातावरण झंडा ऊंचा रहे हमारा के गीत से गुंजायमान हो गया। तिरंगा रैली में एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं व विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं शामिल हुए। जी जी आई सी ऑडिटोरियम स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अवधि में जीआईसी आॅडिटोरियम में छात्र/छात्राओं द्वारा भारत के नक्शे का प्रस्तुतीकरण, तिरंगा रैली(छात्र, छात्राओं, एनसीसी कैडेट, स्वयं सहायता समूह, नगर पालिका कर्मी, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व लोकगीत की प्रस्तुतियां दी गयी.. जिसका अवलोकन अनिल कुमार-III सचिव नगर विकास विभाग तथा मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगो को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरण किया..

[horizontal_news]
Right Menu Icon