धनघटा(बी.डी.पाठक)संतकबीरनगर।संत कबीर नगर में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा, जिसके कारण नदी के किनारे बसे गांव के लोग बाढ़ के डर से भयभीत दिखाई दे रहे हैं।घाघरा नदी के किनारे स्थित गायघाट दक्षिणी गांव को अपनी चपेट में लेने के लिए नदी आतुर दिखाई दे रही है।
प्रधान बालेन्द्र उर्फ पप्पू ने बताया कि दर्जनों घर नदी के चपेट में आने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ।उन्होंने बताया कि साशन-प्रशासन से अभी तक कोई निदान नही किया गया।प्रधान ने बताया कि बाढ़ की चपेट अभी भी राम दरश, रमेश,महेश ,कमला, जोगिंदर आदि दर्जनों लोगों के घर कटान के कगार पर है।लेकिन साशन- प्रशासन से कोई सुधि लेने वाला नही।इस गांव के लगभग दर्जनों लोग अपना आशियाना को उजाड़ कर कहीं और जाकर झुग्गी झोपड़ी डालकर बस रहे हैं, वर्तमान समय में नदी गांव के पास बह रही है।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।