संत कबीर नगर । खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग की चलित मोबाइल फूड लैब बृहस्पतिवार को जनपद में आई। विभाग के अमले ने बघौली में दुकानों पर पहुंचकर लैब से 25 सैंपल की जांच की। विभाग ने बाजारों में पहुंचकर दुकानों से पनीर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तेल, बेसन, मसाले, सौंफ, बेकरी प्रोडक्ट, इत्यादि के सैंपल लिए और इनकी जांच की गई। जिसमें 5 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।

जनपद में 31 दिसंबर तक जांच की जाएगी और अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए जाएंगे। विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए शहर में फूड लैब के जरिए जांच की जा रही है। चलित लैब से जांच अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश