संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह व क्षेत्राधिकारी मेहदावल अम्बरीश सिंह भदौरिया*द्वारा प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला संतोष कुमार मिश्र के उपस्थिति में आज दिनांक 28.07.2022 को आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर थाना मेहदावल पर थाना क्षेत्र के ताजियादारों व क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आहुत की गयी जिसमें थाना क्षेत्र के ताजियादार व सम्भान्त व्यक्ति उपस्थिति रहे । उपजिलाधिकारी मेहदावल महोदय द्वारा आगामी मोहर्रम त्यौहार को मनाये जाने व विगत वर्षों में विवाद / असहमतियों के बारे में जानकारी ली गयी तथा कोई भी नयी व्यवस्था जैसे डीजे व लाउडस्पीकर / साउण्ड आदि का प्रयोग न करने हेतु बताया गया । मोहर्रम जुलुस के मार्गों के आस पास पड़ने वाले मकान, परम्परागत रुट पर, नये निर्माण चबुतरें, सेड व छज्जा आदि के बार में भी जानकारी ली गयी । सभी ताजियादारों को ताजिया जुलुस हेतु निर्धारित रुट पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने हेतु बताया गया । सभी ताजियादारों से शान्ति व सौहार्द के साथ मोहर्रम के त्यौहार को मानाने की अपील की गयी तथा शासन द्वारा निर्गत आवश्यक दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया गया ।
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा ताजियादारों के साथ की गयी गोष्ठी, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।