संत कबीर नगर । जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से भविष्य में बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील एवं क्षतिग्रस्त बंधों के मरम्मत हेतु पूर्व में ही संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था । आज दिनांक 22.07.2022 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से धनघटा क्षेत्रान्तर्गत तुर्कवलिया मे नवनिर्मित बांध के अलवा थाना धनघटा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली बाढ़ को रोकने हेतु बने तिघरा बांध, नेतवापुर स्थित केवटलिया बांध का निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया, बांध के अतिसंवेदन तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत बांध की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए जनपद स्थित बने बंधों का किया गया निरीक्षण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश