सिद्धार्थनगर:- बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मियां तेज हो गयी है। छात्र नेता सलीम अहमद की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में अनिश्चित काल धरना प्रदर्शन शुरू किया। जब तक छात्र संघ चुनाव बहाल न हुआ तब तक धरना जारी रहेगा।
छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र-छात्राओं ने एक सुर में कहा कि महाविद्यालय प्रशासन हमारे अधिकारों का हनन कर रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव होंगा तभी विकास व परिवर्तन होगा।
इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सलीम अहमद,इमरान खान,फहीम अहमद, इरशाद अहमद, शबाना,दीपक भारती, रमन,अमित कुमार, दुर्गेश पासवान, मुस्कान, साजिदा, प्रियंका, अन्जना,पूजा,आदि मौजूद रहे।
छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्रों का अनिश्चित कालीन धरना



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश