संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह दिनांक 13.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा द्वारा थाना की एण्टी रोमियो टीम के साथ पी0वी0गर्ल्स इंटर कालेज खलीलाबाद व प्रभारी चौकी तितौवा श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा मय टीम के साथ राजकीय बालिका इण्टर कालेज खलीलाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं को सशक्तिकरण संबंधित जानकारी दी गई । अपनी सुरक्षा और बचाव हेतु शासन द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090, 112, 181, 1076 आदि के प्रयोग हेतु बताया गया और बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया तथा उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर उन्हें साइबर अपराध के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी । इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत थाना क्षेत्र स्थित स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटरों, बैंकों के आस-पास/गांवों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों के आस-पास सघन चेकिंग किया गया, साथ ही महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक करते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
एण्टी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं / बालिकाओं को किया गया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश