संत कबीर नगर । थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 219 / 2022 धारा 377 / 511 / 323 भादवि, 5 / 6 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त सूर्यप्रकाश पाण्डेय पुत्र रामस्वारथ पाण्डेय निवासी डुमरिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा कल दिनांक 10.07.2022 को वादी के नाबालिग लड़के उम्र करीब 9 वर्ष के साथ सरकारी ट्यूबेल पर नहाने के दौरान अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना की कारित की गई थी । जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । दुधारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-उ0नि0 श्री बृजमोहन सिंह, कां0 आशुतोष पाण्डेय, कां0 धीरेन्द्र कुमार सिंह
अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी