रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में मनरेगा के तहत ब्लाक से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार से लबालब खबरें जिले से आती रहीं लेकिन कभी अफसरों का कुच नहीं बिगड़ा वजह जुगाड़ जमकर बोलता था । परियोजना निदेशक राजकरन पाल को यहां से हटाकर सुदूर पीलीभीत भेज दिया गया है, महराजगंज में जो मलाई राजकरन पाल ने खायी है उसे पीलीभीत में पचाना आसान नहीं होगा वजह वहां के तेज-तर्रार सांसद वरुण गांधी । डीसी मनरेगा यानि उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी को यहां से हटा दिया गया है । उनको जिला विकास अधिकारी गोरखपुर बनाया गया है । जगदीश त्रिपाठी , जिला विकास अधिकारी को कुशीनगर में परियोजना निदेशक बनाया गया है । पुराने अफसरों के कार्यकाल में जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला था।अब देखना यह है कि इन तीनों पर आने वाले नये अधिकारी किस तरह काम करते हैं।अब वक्त ही बताएगा।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी