रिपोर्ट-अम्बरीष शर्मा
सिन्दुरिया,महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की मनबढ़ों द्वारा पीटाई कर देने से मौत हो गई जो पूरे क्षेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है मिली जानकारी के अनुसार पिटाई से हुए युवक की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोग आक्रोशित हो गए और शनिवार दोपहर सिंदुरिया थाने के सामने सड़क जाम कर दिया । पुलिस ने किसी तरह से लोगों को मनाकर वापस किया । सिंदुरिया क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार को एक युवती से मोबाइल पर बात करने के आरोप में लोगों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा । जिसका शुक्रवार को इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गया । इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया । पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और वापस घर भेजा । इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता व पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।सिन्दुरिया पुलिस का कहना है आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।