संत कबीर नगर । संत कबीर नगर 25 जून । अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व परिषद के स्वामित्व योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी द्वारा घरौनी प्रमाण-पत्र के वितरण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, संत कबीर नगर में सम्पन्न हुआ। जिसमें विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी तथा माननीय विधायक धनघटा गणेश चौहान मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद संत कबीर नगर के खलीलाबाद तहसील से दिवाकर पुत्र सूरज, रामवृक्ष पुत्र झकरी, पारसनाथ पुत्र कोठारी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में ग्राम नगवा, तहसील खलीलाबाद के 50 नागरिकों को माननीय मुख्य अतिथि गण द्वारा घरौनी की प्रति बांटी गई तथा स्वामित्व योजना अंतर्गत उद्देश्यों/लाभों को बताया। उक्त कार्यक्रम में नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय गुप्ता, लेखपाल बुद्धि राम चौधरी, भूलेख लिपिक दुर्गा प्रसाद, ईडीएम राकेश कुमार ,ग्राम प्रधान नगवा राम आशीष उपाध्याय तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी एवं विधायक धनघटा गणेश चौहान द्वारा स्वामित्व योजनान्तर्गत 50 नागरिकों को बांटी गयी घरौनी की प्रति



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति