शिक्षक पिता के संस्कार का परिणाम बनी शिखा राय
कुशीनगर। खड्डा नगर के अंतर्गत ग्राम सभा बसडिला कि रहने वाली शिखा राय माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट की परीक्षा विज्ञान वर्ग से 441/500 अर्थात 88.20% अंक पाकर कुशीनगर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित की है कि शिक्षक संस्कार का प्रणेता होता है क्योंकि शिखा एक ऐसे पिता की पुत्री है जोकि किसान गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा के विज्ञान वर्ग के प्रवक्ता तथा संस्कार के प्रचंड अनुयाई हैं अपने पिता के संस्कार में जो शिक्षा प्राप्त की वह बेटी अपने पिता के शान और मान के साथ साथ अपने जनपद के शान और मान को कायम रखी अपने संबोधन में उसने समस्त विद्या अध्ययन करने वाले शिक्षार्थियों को यह संदेश दिया की शिक्षार्थी जीवन संस्कार के बिना मूल्य विहीन है बदलते परिवेश में जिस प्रकार संस्कार का लोप होता दिख रहा है वह जीवन को निश्चित ही अंधकार की राह दिखा रहा है और संस्कार हमेशा सूरज की तरह रोशनी देकर अंधकार को मिटाने का काम करता रहेगा।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।