संत कबीर नगर । आज दिनांक 26.04.2021 को भीम पुत्र रामअजय निवासी सुगापंखी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर अपने पत्नी व बच्चे के साथ भीटीरावत जनपद गोरखपुर से घर वापस आ रहे थे कि चौकी मगहर अन्तर्गत स्थित ग्राम सेमरा के पास नेशनल हाइवे पर अचानक नील गाय से टक्कर हो जाने के कारण गंभीररूप से घायल हो गये । सूचना मिलने पर प्रभारी चौकी मगहर बलराम पाण्डेय अपने हमराहियों सहित तत्काल पहुंचकर घायल व्यक्ति व उसके परिवार को ईलाज हेतु एम्बुलेंस 108 से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया । पुलिस की इस सराहनीय कार्य की वहां उपस्थित लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्रभारी चौकी मगहर द्वारा इलाज हेतु पहंचाया गया अस्पताल



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण