संवाददाता- राजू कुमार श्रीवास्तव
कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मनसाछापर के पंचायत सचिवालय में रविवार रात चोरों ने हाथ साफ किया प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह टहलने के लिए गांव के कुछ लोग पंचायत भवन के तरफ गए तो पंचायत भवन का फाटक खुला देख प्रधान को सूचना दिए प्रधान प्रतिनिधि जयराम अन्य ग्रामीणों के संग पंचायत सचिवालय में गए तो पता चला कि इन्वर्टर मोटर बैटरी आदि समान गायब मिले प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार थाना अध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया को सूचित कराया गया है कि ग्रामसभा मनसाछापर के सचिवालय भवन से इनवर्टर बैटरी व मोटर चोरी की गई है प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है शीघ्र ही आरोपी का पर्दाफाश किया जाएगा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश