संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतबीरनगर सोनम कुमार* द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को दिए गये हैं ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में *थाना दुधारा पुलिस* द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित 03 अभियुक्त 1-सुनील, 2- अनिल, 3- राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्तगणों द्वारा एकराय होकर अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 28.04.2022 को वादिनी व उसके घर के अन्य सदस्यों पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया था, जिसमें वादिनी का लड़का व बहू गंभीर रूप से घायल हो गया थे । इस संबंध में वादिनी द्वारा थाना दुधारा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त अभियुक्तगणों को आज दिनांक 01.05.2022 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*1-सुनील पुत्र रामवृक्ष निवासी छपिया आनंदराय थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।2- अनिल पुत्र रामवृक्ष निवासी छपिया आनंदराय थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।3-राहुल पुत्र किशनलाल निवासी सम्दा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर ।*पंजीकृत अभियोग-*मु0अ0सं0-138 / 2022 धारा 147,148,149, 323, 504, 308, 427, 452 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 अमित कुमार चतुर्वेदी, का0 आशुतोष पांडेय, का0 विशाल सिंह ।
जानलेवा हमला करने के जुल्म में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश