संत कबीर नगर । आज दिनांक 30.04.2022 को जनपद संतकबीरनगर में तैनात कुल 03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 1- उ0नि0 ना0पु0 प्रहलाद प्रसाद 2 – उ0नि0 ना0पु0 भावनाथ सिंह 3 – हे0का0 ना0पु0 शेषनाथ त्रिपाठी अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार कक्ष में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा सम्मानपूर्वक सरकारी वाहनों में बैठाकर विदा किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक तय रजनीकांत ओझा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे ।
पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का भव्य विदाई समारोह आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश