संत कबीर नगर । आज दिनांक 26.04.2022 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय पर नियुक्त समस्त महिला कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि कार्यालय पर आने वाली महिलाओं के साथ शालीनतापूर्वक उचित व्यवहार किया जाए व उनकी शिकायतों को विनम्रता से सुनकर उच्च प्राथमिकता देकर निराकरण कराया जाय । शिकायत लेकर आने वाली सभी महिलाओं को शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान व महिलाओं हेतु जारी हेल्पलाइन नं0 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जागरूक किया जाय। साथ ही साथ महिलाओं को यह भी अवगत कराया जाय कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायतों को सुना जाता है तथा प्राथमिकता के आधार पर समय से उनका निस्तारण कराया जाता है । *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं चलाए जा रहे इंस्टाग्राम पेज spsantkabirnagar के बारे में भी महिला कर्मियों को अवगत कराते हुए सुझाव दिया गया कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को इस पेज के बारे मे जागरूक करते हुए बताएं कि अधिक से अधिक लोग इस पेज से जुड़ें व अपनी शिकायत इस इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से सीधे हमें भेज सकते हैं ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर नियुक्त महिला कर्मियों के साथ की गई गोष्ठी



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।