रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
महाराजगंज । निचलौल जनपद महाराजगंज के सर्किल निचलौल के सबसे तेज तर्रार क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे द्वारा थाना चौक एवं महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, आगंतुक कक्ष का निरीक्षण किया।तथा थाने के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर प्रभारी निरीक्षक चौक श्यामसुंदर तिवारी को थाने में एकत्रित कबाड़ बन रहे वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा थाना परिसर को ग्रीन एवं क्लीन बनाने का आदेश दिया उन्होंने बताया कि साइबर सेल के प्रयासों से साइबर क्राइम पर रोक लगेगी महिला हेल्पलाइन को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं पीड़ित महिलाओं से निरंतर फीडबैक प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया ।सभी अधिकारी कर्मचारियों से वार्ता के दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने तथा विवेचना में गुणवत्ता लाने पीड़ित को न्याय प्रदान करने तथा अपराधियों की लगातार निगरानी करने हेतु निर्देशित किया ।निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी व अन्य उपनिरीक्षक गण उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश