सब स्टेशन कैलाशपुरी के अंतर्गत आने वाले गांव में हो रही रातों में भीषण कटौती
सुजौली, बहराइच । मोतीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले सब स्टेशन कैलाशपुरी के दर्जन भर गांवों में पिछले 1 हफ्ते से लगातार विद्युत कटौती जारी है ग्रामीणों के मुताबिक 1 हफ्ते पहले 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति होती थी लेकिन अचानक मात्र 8 से 10 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलती है वह भी रात में सिर्फ 2 से 4 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है जिसके कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत कर्मियों से पूछने पर कोई भी उचित जवाब नहीं दे पा रहा है वन क्षेत्र होने के कारण रात्रि में ही हिंसक जानवरों के हम लोग का डर भी रहता है विद्युत आपूर्ति न होने पर भी ज्यादातर जंगली जानवर हमला करते हैं इन सब के बावजूद लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती रात्रि में जारी है



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।