संत कबीर नगर । आज दिनांक 24/04 /2022 को गोकुल स्वीट्स के सामने मेहदावल बाईपास रामदवन आर्य के निवास पर ग्राम उर्दहवा निवासी नीनकू जी का उम्र 106 वर्ष पूरे होने पर सम्मान किया गया एवं उनके दीर्घायु के लिए यज्ञ एवं सहभोज का आयोजन किया गया | नीनकू जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी लोग अधिक से अधिक उम्र तक स्वस्थ रहें ऐसी कामना की गयी, नीनकू जी ने सभी को आशीर्वाद दिया तथा उन्होंने बताया कि समाज के जाति- पाति से ऊपर उठकर जो आप सभी लोगों ने एक अनुसूचित जाति का सम्मान करके एकता का संदेश दिया| जिससे समाज में छुआछूत का विचार समाप्त होगा | इस कार्यक्रम में आर्य समाज खलीलाबाद के मंत्री अशोक आर्य, कार्यक्रम आयोजक रामदवन आर्य, यज्ञ के आचार्य हीरालाल आर्य ,श्रीमती चंद्रावती आर्य ,पारसनाथ आर्य, सुरेश आर्य आदि लोग शामिल हुए |
उर्दहवा निवासी नीनकू जी का उम्र 106 वर्ष पूरे होने पर यज्ञ एवं सहभोज का आयोजन



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।