रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
कोल्हुई -महराजगंज।जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गुलरिहा के सामने सड़क मार्ग नेशनल हाइवे पर गुरुवार की आधी रात को एक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ को जोरदार टक्कर मारने के बाद नल व दीवाल को तोड़ते हुए पोल से जा टकराई।परंतु संयोग अच्छा था कि कार मे बैठे सभी लोगों सलामत रहे।मिली जानकारी के अनुसारकार की रफ्तार इतनी तेज थी कि जिसके टक्कर से पेड़, नल व दीवाल सहित दो पोल ध्वस्त हो गए। हादसे के समय हुई तेज आवाज सुनकर अगल-बगल के लोगों की नींद टूट गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला। घायलों के साथी भी पीछे से दूसरी कार से आ रहे थे। सभी को वे इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया।सूचना पाकर मौके बारदात पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।