बहराइच। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने नए टीन शेड का उद्घाटन किया। बहराइच के सिविल लाइन में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में नए टीन शेड का निर्माण हुआ है। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने फीता काट कर किया।इस नए परिसर के टीन शेड के नीचे एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों की पाठशाला लगाई जाएगी। साथ ही त्योहार अन्य समय पर कैसे सुरक्षा करें, इसकी सीख पुलिस कर्मियों को दी जाएगी।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन व कार्यालय एवं पुलिस के अन्य अधिकारियों कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
बेहतर होगी पुलिसकर्मियों की पाठशाला, SP ने नए परिसर का किया उद्घाटन



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति