रिपोर्टर-अरविंद पटेल
घुघली-महराजगंज।जनपद केघुघली ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चैनपुर में दो दिवसीय पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आमजन की समस्याओं को लेकर शासन गम्भीर है।एक छत के नीचे ग्रामीणो की सभी समस्याओं का निदान हो सके इसी के तहत चैनपुर गांव में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उस्थित होकर वृद्धा व विधवा दिव्यांग पेंशन पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधान मंत्री मुख्य मंत्री आवास योजना शौचालय राशन कार्ड आदि योजनाओ से सम्बंधित समस्याओ का समाधान करने की पहल किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत श्याम सुंदर तिवारी एडीओ एजी केदार दुबे ग्राम पंचायत अधिकारी शुनील कुमार पटेल मनोज प्रजापति नागेन्द्र पाण्डेय अरविंद दुबे ग्राम प्रधान पूजा देवी सहित सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।और पहल योजना कार्यक्रम का समापन हुआ।



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर