रिपोर्टर-मुन्ना अंसारी
सोहगीबरवा-महराजगंज। जनपद महाराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक के जंगल से विगत शाम को एक तेंदुआ परसा मलिक थाना क्षेत्र के बरगदवां गांव के करीब पहुंच गया इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया उसी दौरान तेंदुआ ने वन कर्मियों पर छलांग लगाई थी परंतु वन कर्मी बाल-बाल बच गए 3 फीट के लगभग की दूरी से ही तेंदुआ वापस लौट गया इसके बाद वह गेहूं के खेत में जाकर छुप गया। गांव के सिवान में तेंदुआ के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामीण अपने बच्चों को संभालने में जुट गए हैं वन कर्मियों ने भी अलर्ट जारी कर दिया है और ग्रामीणों को सावधान रहने की सूचनाएं दे दी है देर रात तक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी रहा परंतु तेंदुआ का पता नहीं चल पाया बोदरवार ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ने एक कलमी आम का बगीचा लगाया है उसी बगीचे में पिछली रात को एक ग्रामीण टहलने गया बगीचे में तेंदुआ को देख शोर मचाया ग्रामीण उमड़ पड़े ग्राम प्रधान वन विभाग के डिप्टी रेंजर वन कर्मियों का फौज लेकर पहुंच गए सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी ने तेंदुआ की तरफ पत्थर फेंक दिया जिससे तेंदुआ छलांग लगाकर वन कर्मियों के पास आ गया इससे बन कर्मियों में भगदड़ मच गई कुछ देर बाद तेंदुआ गेहूं के खेत में जाकर छिप जाने से तेंदुआ को पकड़ने के लिए अनुभव लगाना मुश्किल लगा इस मामले में डिप्टी रेंजर राकेश प्रसाद ने बताया कि सर्च अभियान जारी है तेंदुआ को जल्द पकड़ लिया जाएगा



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।