मिहींपुरवा । कस्बे में रेलवे जमीन पर अवैध निर्माण पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध निर्माण हटाने की की गई कार्यवाही मौके पर मौजूद रहे रेलवे के सुरक्षा बल व मोतीपुर पुलिस। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों द्वारा जानकारी दी गई की प्रधानमंत्री पोर्टल पर मिहींपुरवा कस्बे के रेलवे जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर शिकायत गई थी की मिहीपुरवा कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के रेलवे स्टेशन रोड के हिस्से पर लोग अवैध रूप से रेलवे एलाटमेंट के जमीन के अलावा अवैध रूप से टीन सेट व दुकानों के आगे कब्जा बना रखा है इसी को संज्ञान लेते हुए रेलवे विभाग द्वारा अवैध निर्माण को हटाने का आदेश लेकर रेलवे सुरक्षा बल के जवान अपने अधिकारियों के साथ अवैध निर्माणों को हटाने के लिए मिहींपुरवा कस्बा पहुंचे ।काफी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को देखकर रेलवे में स्थापित दुकानदारों मे हड़कंप मच गया रेलवे सुरक्षा बलों के द्वारा अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही करते हुए अपने साथ आए हुए मजदूरों द्वारा काफी संख्या में रेलवे में हो रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के साथ मोतीपुर पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
मिहींपुरवा कस्बे में रेलवे की अवैध जमीन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध कब्जा हटाने की गई कार्रवाई



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश