कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के अन्तर्गत खड्डा तहसील क्षेत्र के नारायणी नदी के निशाने पर आए महादेवा गांव को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए बाढ़ पूर्व तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम खड्डा ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।एसडीएम खड्डा उपमा पांडेय बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन चौधरी के साथ बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव पहुंचीं। एसडीएम उपमा पांडेय ने गांव के लोगों से बात कर उनकी समस्या सुनी। लोगों ने लगातार कटान से गांव के अस्तित्व समाप्त होने की आशंका जताते हुए बचाव की मांग की। एसडीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नारायणी नदी की धारा महदेवा गांव के पास तक पहुंच गई है। बिना बाढ़ के कटान शुरू हो जा रहा है। पिछले बाढ़ में गांव कटने से बाल-बाल बचा था। लोग बांध बनाकर गांव को बचाने की मांग कर रहे हैं।बाढ़ खंड के सहायक अभियंता मनोरंजन चौधरी ने बताया कि कुछ माह पहले हाई लेवल कमेटी (एचएलसी) टीम ने दौरा किया था। इस टीम के समक्ष बांध बनाने की स्वीकृति मांगी गई थी, लेकिन कमेटी ने बांध बनाने की बात को नकारते हुए परक्यू पाइन लगाकर समाधान का सुझाव दिया था। कमेटी के सुझाव के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नदी व गांव के बीच परक्यू पाइन लगाने की परियोजना स्वीकृति हुई है। धन प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
खड्डा एसडीएम उपमा पांडेय ने बाढ़ अभियंताओं क साथ किया निरीक्षण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश