मिहीपुरवा, बहराइच । थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित (संयुक्त टीम) पुलिस व एसएसबी के द्वारा शनिवार को समय करीब 08.30 बजे थाना क्षेत्र मोतीपुर अन्तर्गत बलईगांव के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान बृजेश कुमार पुत्र राम रतन उम्र 39 वर्ष नि0 सोहनी अचकवा,आकाश थारू पुत्र चेतराम थारू उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम मैना पोखर राजापुर थाना मैना पोखर जिला बर्दिया नेपाल राष्ट्र को जांच के दौरान १५ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तो के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 15 लाख रूपये है।गिरफ्तारी टीम में उपनिरिक्षक अखिलेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद,मुलायम यादव,तथाएसएसबी के एसी गौतम शर्मा मय हमराह टीम शामिल रही।
मोतीपुर पुलिस टीम व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम द्वारा 15 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश