सहजनवा /पाली –सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर रेगुलेटर के पास चोरमा नाले में शौच करने गये एक 55 अधेड़ की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के कोदरी निवासी रामानन्द पासवान पुत्र चाँदबली 55 वर्ष जिसका माडर रेगुलेटर के पास खेत है। जिसमे गेंहू और सरसों की बुआई की गयी है। शुक्रवार की दिन में 10 बजे के करीब स्वजन को खेत देखने की बात कह कर घर से निकले थे। खेत की देखरेख करते समय अधेड़ को शौच लग गया। और माडर स्थित रेगुलेटर के पास चोरमा नाले में शौच कर पानी के पास गये। उसी दौरान अधेड़ का पैर फिसल गया। और गहरे पानी मे चले गये। अधेड़ को डूबता देख आसपास खेत मे कार्य कर रहे ग्रामीण दौड़े। तब तक अधेड़ डूब चुके थे। शोर मचाने पर ग्रामीण भी दौड़े और अधेड़ के शव को पानी से बाहर निकाला। लेकिन अधेड़ की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच सन्तानो में एक बेटा तथा चार बेटियां है। जिनकी शादी हो चुकी है।
शौच करने गये अधेड़ की नाले में डूबने से मौत



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना