कुशीनगर । कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत खैरटिया पुल के पास स्थित वन विभाग कॉलोनी के समीप मंगलवार की सुबह 10बजे के करीब ट्रैक्टर चालक ने एक युवक को ठोकर मार दिया। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्ति को कोटवा सीएससी केन्द्र भेज दिया। जहा पर युवक की हालत गम्भीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल और वहा से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।सौरहा खुर्द निवासी श्रवण गुप्ता पुत्र रामदरस गुप्ता (16वर्ष) खैरटिया चौराहे से अपने घर जा रहा था, उसी वक्त एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उसे ठोकर दिया। जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने नाम पता अज्ञात ट्रैक्टर और चालक को अपने कब्जे में लिया।खबर लिखे जाने तक घायल युवक का इलाज जारी था।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश