रिपोर्ट-श्याम सुंदर विश्वकर्मा
कुशीनगर।विशुनपुरा क्षेत्र में कभी वरदान साबित होने वाला डायल 102 नंबर एंबुलेंस अब हाफने लगी है। और अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। डायल 102 एंबुलेंस का पिछला पहिया फट जाने के कारण लगभग 6 महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लावारिस की तरह खड़ी खड़ी है।

बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोनों से संबंध डायल 102 एंबुलेंस गाड़ी का टायर फट जाने के कारण स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लावारिस की तरह अपने बदहाली पर डायल 102 आंसू बहा रहा है गाड़ी नंबर UP41G1410
दूसरा गाड़ी UP41G2019 है। आत्मिक सेवा मुहैया कराने वाली एंबुलेंस विभागीय लापरवाही के चलते स्वयं आकस्मिक सेवाओं को तरस रही है।इस क्षेत्र की जनता को आकस्मिक सेवा देने वाली एंबुलेंस जब इस तरह बदहाल खड़ी रहेगी तो मरीजों को तत्काल कैसे उपचार होगा? इस स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने वाला दवा पूरी तरह से फेल है इस संबंध में जब हम बात किए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से तो पूछने पर कहा कि एंबुलेंस हमारी अधीन और हमारे अंडर में नहीं आता है उसकी डीजल मैटेरिया उसकी सारी व्यवस्था लखनऊ से होती है अब देखना यह है कि इस खबर का संज्ञान संबंधित विभागों को विभागीय अधिकारी लेते हैं यह एंबुलेंस क्षेत्र में स्वयं सुविधा देने मे फिसड्डी साबित होगी।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण