सकुशल क्षेत्र में त्यौहार मनाने को लेकर ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्तियों से की गई अपील
रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर
रविवार :–डा० यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ हरिशचंद के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौकी खुनुवा पर आगामी त्योहार होली एवं सबे बारात त्योहार को लेकर सकुशल सम्पन्न कराने हेतु खुनुवा चौकी पर मीटिंग किया गया। मीटिंग में ग्राम सभा के प्रधान व संभ्रांत व्यक्तियों को बताया गया कि आप अपने गांव वा कस्बे में शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं और किसी प्रकार का अपवाद ना करें जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच आपस में मेलजोल की भावना बनी रहे। इस दौरान चौकी क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान व कई सभ्रांत व्यक्ति एवं चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान हेड कांस्टेबल संतोष पाण्डेय ,ग्राम प्रधान बगहवा गंगाराम मिश्रा,आदि कई कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश