बलहा विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर समर्थकों द्वारा निकाली गई आशीर्वाद यात्रा का जगह जगह किया गया भव्य स्वागत।
विजय जुलूस एवं आशीर्वाद यात्रा में बलहा विधायक सरोज सोनकर का जगह-जगह फूल मालाओं से किया गया भव्य स्वागत।
भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने दूसरी बार जीत पर अपने समर्थकों के साथ आशीर्वाद यात्रा में क्षेत्रीय जनता का जताया आभार।
मिहीपुरवा, बहराइच
विधानसभा 282 व प्रदेश में भाजपा सरकार की प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से ही लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न का दौर जारी है। इसी क्रम आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नानपारा बाईपास के पास स्थित छोटी मैनहिया से होते हुए रायबोझा,गायघाट, मिहींपुरवा तक के क्षेत्रीय ग्रामीणों से मिलते हुए भाजपा पर भरोसा करते हुए प्रचंड जीत एवं दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए बलहा विधानसभा के क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। आभार जताते हुए क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विजय रथ एवं आशीर्वाद यात्रा में बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल,हरगोविंद पांडे,प्रीतम निषाद, तीरथ राम लोधी,जुगुल किशोर पोरवाल,मंडल अध्यक्ष चफरिया राजेश गुप्ता,अमित पांडेय,पीयूष मौर्या, कुंवर सिंह, अर्जुन कुमार चौरसिया, बच्छराज लोधी, अशोक वर्मा, अनिल वर्मा के साथ सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष पन्ना प्रमुख एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर